सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जेल का निरीक्षण

ली गई जिला जेल में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी
BHADOHI NEWS: जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही के कुशल मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही की सचिव तरुणिमा पांडेय ने बुधवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरुणिमा पांडेय ने जेल में निरूद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में पूछा गया तथा बंदियों को निःशुल्क सरकारी अधिवक्ताओं के विषय में जानकारी दी। जेल में पूर्व से संचालित प्रिजन लीगल एड क्लीनिक का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला बंदियों से भी मुलाकात की गई तथा उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। साथ ही उनको विधिक सलाह दी गई। इस मौके पर जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह, जेलर सुबेदार यादव, जेल विजिटर, रागिनी तिवारी एडवोकेट, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम भदोही संदीप दूबे व रामचंद्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *