Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में निरुद्ध कैदियों से संवाद करते हुए उनकी विधिक आवश्यकताओं, ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं और उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही कारागार में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, तथा सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।