Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मार्च तक शुरू हो सकता है एथेनॉल का उत्पादन बढ़ेंगे रोजगार केअवसर! क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर
सलीम खान संवाददाता जसरा
Prayagraj News : प्रयागराज यमुनानगर के अंतर्गत बारा तहसील थाना अंतर्गत लालापुर क्षेत्र स्थित डेराबारी गांव में करीब 300 करोड़
की लागत से बन रहे डिस्टिलरी प्लांट से मार्च 2026 तक एथेनॉल का उत्पादन शुरू हो जाएगा। लालापुर के डेराबारी गांव मे निर्मित एथेनाल प्रोजेक्ट लगने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी l
प्रयागराज चित्रकूट कौशाम्बी एवं मध्य प्रदेश से लगा डेराबारी शंकरगढ़ मे स्थापित प्लांट लगने से से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती हैl डिस्टलरी प्लांट लगने से शंकरगढ़ से सीमावर्ती इलाको के लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है जिससे जिससे व्यापारी किसान युवाओ को रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगीl संबंधित कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक प्लांट का 80 प्रतिशत
काम पूरा हो चुका है। सूत्रों की माने जबलपुर, मध्य प्रदेश की
महाकौशल एग्रीक्रॉप कंपनी इंडिया लिमिटेड द्वारा डेराबारी में वर्ष
2020-21 में एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए किसानों से करीब पचास बीघे जमीन क्रय की गई थी। काम शुरू हुआ तो कुछ दिन बाद कंपनी के प्रबंध निदेशकनिदेशक राकेश जायसवाल गंभीर रूप से बीमार हो गए। इससे निर्माण कार्य धीमा हो
गया। अब लगभग छह महीने से लालापुर के डेराबारी गांव में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट संवाद मोटे अनाज खरीदेगी कंपनी, किसानों की बढ़ेगी आय कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया की प्लांट के लिए मोटे अनाज की जरूरत
पड़ेगी। कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह ने कहा की बारा के किसानों को मोटे अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। तेजी से कार्य जारी है और देखते ही
देखते प्लांट का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
करीब 300 करोड़ की लागत से बन रही यह डिस्टिलरी प्रयागराज
का पहला प्रोजेक्ट है। कंपनी के प्रबंध निदेशक राकेश जायसवाल ने बताया कि उत्पादन शुरू होने से सैकड़ों युवाओं और मजदूरों को
मिलेगा रोजगार।