थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: थ्रेसर मशीन में हाथ फंस जाने से गंभीर रूप से घायल अधेड़ की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी तिरपन वर्षीय शंकर वर्मा किसान था। वह गुरूवार को दोपहर खेत में थ्रेसर मशीन से मडाई कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक उसका हाथ थ्रेसर मशीन में फंसकर कट गया। हालत गंभीर होने से अधेड़ की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए मुख्यालय भेजवाया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *