चोरी की घटना से दहशत में पीड़ित परिवार, एसपी से गुहार

PRATAPGARH NEWS: चोरी की घटना का खुलासा न होने से परेशान पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह पुत्र विजयजीत सिंह ने एसपी को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र के जरिए कहा है कि बीती उन्नीस नवंबर की रात घर में घुसे अज्ञात चोर घर से पचहत्तर हजार की नकदी व लाखों के जेवरात चुरा ले गये। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन घटना का खुलासा माह भर में भी नहीं कर सकी। इससे पीड़ित व परिवार में भय व दहशत बना हुआ है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *