Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: लालगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला फुसलाकर युवक भगा ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती ग्यारह दिसंबर की शाम करीब पांच बजे उसकी उन्नीस वर्षीया पुत्री घर से शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच मनोहरी का पुरवा सगरा सुंदरपुर लीलापुर निवासी रंजीत वर्मा पुत्र हरिशिव वर्मा युवती को शादी का झांसा देकर कहीं भगा ले गया। एसओ राजेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।