हिन्दू समाज को जागृत के लिए कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SONBHADRA NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त सोनभद्र जिले के घोरावल विकास खण्ड केओबराडीह मंडल में  वृहस्पतिवार को हिन्दू कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें तमाम महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबराडीह के ग्रामप्रधान नंदलाल बैगा ने किया।तथा मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक सुनील का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का समापन खण्ड संयोजक राजीव ने किया। मंचासीन लोगों में सन्त भगवानदास तथा  दौलत देवी उपस्थित थी। अपने उदबोधन में प्रान्त प्रचारक के हिन्दू समाज को जागृत और संगठित रहने का सन्देश दिया।किसी भी प्रलोभन में आकर अपने धर्म और संस्कृति के खिलाफ बोलने से सचेत किया। स्वामी विवेकानंद, सुभाष, केशव बलिराम हेडगेवार आदि लोगों ने अपने धर्म संस्कृतियो से समझौता नही किया।कार्यक्रम में तमाम लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *