Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी अहरौरा के दर्जनों पदाधिकारी ने विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट एवं अहरौरा नगर के अध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद अहरौरा पर प्रदर्शन करते हुए अहरौरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में व्यापक ठंड को देखते हुए अलाव के लिए सूखी लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अपना ज्ञापन पत्र अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सौंप कर तत्काल अहरौरा के प्रमुख चौराहा पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग किया । प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट ने कहा कि मिर्जापुर के अहरौरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में व्यापक ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा किसी प्रकार की अलाव की व्यवस्था नागरिकों के लिए नहीं कराया गया है जिससे गरीब और निर्धन के साथ-साथ आम नागरिक भी ठंड से परेशान है। उन्होंने तत्काल ठंड से राहत देने के लिए प्रमुख चौराहा पर अलाव की व्यवस्था और सूखी लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग किया और तत्काल ठंड से बचाव के लिए अलाव और रात्रि में राहत शिविरों की स्थापना की मांग किया उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को चेतावनी दिया कि यदि नागरिकों के साथ इस ठंड के मौसम में किसी प्रकार का अन्याय किया गया तो आम आदमी पार्टी अहरौरा नगर पालिका परिषद पर विशाल प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मनोज कुमार सोनकर नसीम अंसारी विजय कुमार सोनकर राधेश्याम अभय कुमार नगर अध्यक्ष आम आदमी पार्टी अहरौरा दशरथ इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता नागरिक उपस्थित थे।