Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: सकल हिंदू समाज आयोजन समिति सोनभद्र के द्वारा समस्त न्याय पंचायत तथा बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए हिंदू समाज को संगठित किया जाएगा।आयोजन समिति के जिला संयोजक/अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सकल हिन्दू समाज को संगठित करने, हिन्दू समाज में समरसता का भाव बढ़ाने,आपस में प्रेम सद्भाव एवं सुख-दुख में सहभागी बनाने, सकल हिन्दू समाज के सामूहिक शक्ति का प्रकटीकरण, हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं समाज के पोषक विषयों को पूर्नस्थापित करने को लेकर यह आयोजन किये जा रहे हैं।
उक्त आयोजन के मंच की संरचना के अनुसार मंच पर स्थानीय स्तर के एक पूजनीय संत संत समाज से,एक व्यक्ति सहोदर समाज/वंचित वर्ग से,एक महिला मातृ शक्ति से तथा आयोजन समिति का अध्यक्ष व मुख्य वक्ता अर्थात मंचस्थ कुल पांच अतिथि होंगे। जिले के आयोजन समिति का गठन किया जा चुका है जिसके अनुसार राजीव मिश्रा,अजीत रावत उपाध्यक्ष मणिकर्णिका कोल महामंत्री, नीतु संजीविआ कोषाध्यक्ष, पवन जैन व आनंद गुप्ता मंत्री,अजीत जयसवाल,प्रमोद गुप्ता, कीर्तन,बलदेव सिंह ,लालजी तिवारी,पारसनाथ मिश्र ,जगदीश पंथी,बलराम सोनी,धर्मवीर तिवारी,जंगली बाबा, हर्ष अग्रवाल सदस्य हैं। इसी अनुसार समस्त खंण्डो की रचनाएं भी की गई है जिसके अनुसार नगवां विकासखंड के संयोजक/अध्यक्ष मनोज चौबे उपाध्यक्ष अमरेश पटेल व सुनील जायसवाल,चतरा विकासखंड के संयोजक/अध्यक्ष नंदलाल विश्वकर्मा उपाध्यक्ष सुनील सिंह व रमेश चौबे, छप्पका विकासखंड के संयोजक/अध्यक्ष सत्येंद्र पाठक उपाध्यक्ष, दयाशंकर पांडे व मनीष मिश्रा, कर्मा विकासखंड के संयोजक/अध्यक्ष राजेश मिश्रा उपाध्यक्ष, उमाशंकर व रविंद्र बहादुर, घोरावल विकासखंड के संयोजक/अध्यक्ष राजीव उपाध्यक्ष, अरुण चौबे व उमेश शुक्ला, सोनभद्र नगर के संयोजक/अध्यक्ष नागेंद्र राय उपाध्यक्ष, मनोज जालान व संगम गुप्ता हुये हैं। इस अनुसार घोषित की गई सभी संरचनाएं हिंदू सम्मेलन का आयोजन सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में आयोजित होगी।