Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक गुरुवार को जिला विद्या निरीक्षक कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह और जनपदीय संरक्षक अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पार्टी आवाहन के तहत 19 दिसंबर को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल के कार्यालय में धरना प्रदर्शन में सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जनपद स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में चार नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें उपाध्यक्ष पद पर संजय गुप्ता, संगठन मंत्री पद पर सुरजीत कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर अरविंद कुमार साहू और प्रचार मंत्री पद पर मानस रावत शामिल हैं। बैठक में अध्यक्ष अनिल सिंह और संरक्षक अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने सभी सदस्यों से अपील की कि आगामी धरना प्रदर्शन में सभी सदस्य सक्रिय भाग लें और इसे सफल बनाएं।
बैठक में आलोक अवस्थी, अरविंद कुमार साहू, सुरजीत कुमार, राजेश कुमार, संजय गुप्ता, अवनीश कुमार, राघवेंद्र, प्रदीप, जयदीप सिंह, अवधेश वर्मा, मानस रावत, सरिता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, गंगाराम उत्तम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।