शीत लहर से राहत के लिए रेडक्रॉस ने जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री

FATEHPUR NEWS: बढ़ती शीत लहर के प्रकोप से किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसी भावना के साथ पूर्व वर्षों की भांति इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा राहत कार्य किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजन में चेयरमैन फतेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिवराजपुर में राहत सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र यादव जैविक कृषक के सहयोग से चिन्हित किए गए अतिजरूरतमंद 18 बुजुर्गों, नेत्रहीन महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को कंबल, बाल्टी और टी-शर्ट वितरित की गई। इसके साथ ही पांच जरूरतमंद परिवारों को किचन सेट तथा तीन लोगों को तारपोलिन भी प्रदान की गई। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष भी शिवराजपुर में चिन्हित जरूरतमंदों की सेवा की गई थी और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। राहत सामग्री पाकर सभी बुजुर्ग और जरूरतमंद काफी प्रसन्न दिखे और उन्होंने सेवा कार्यों के लिए आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर शिवराजपुर से बसंतलाल, गौरीशंकर, अंकुल कुमार, नरेंद्र तिवारी, उत्तम कुमार, गंगाप्रसाद सहित प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार, संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *