शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म, दो लाख लेने के बाद मुकरा युवक,सैनी पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के एक गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव की एक युवती ने सैनी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सैनी गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर लगभग एक वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब भी शादी की बात करती, तो आरोपी किसी न किसी बहाने से टाल देता।पीड़िता के अनुसार हाल ही में आरोपी ने शादी के लिए दो लाख रुपये की मांग की। सामाजिक दबाव और बेटी के भविष्य को देखते हुए पीड़िता के परिवार ने किसी तरह धन की व्यवस्था कर बृहस्पतिवार को आरोपी को दो लाख रुपये सौंप दिए। आरोपी रुपये लेकर अपने घर पहुंचा, इसके बाद पीड़िता को कमरे में बुलाया।आरोप है कि गांव पहुंच कर कमरे में आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की बड़ी बहन के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने साफ शब्दों में कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा और जो करना है कर लो।घटना से आहत पीड़िता ने परिजनों के साथ सैनी पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *