बीआरसी मंझनपुर में को – लोकेटेड आंगनवाड़ियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

KAUSHAMBI NEWS: बीआरसी मंझनपुर में को- लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को  प्रारंभ किया गया। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों के स्क्रीनिंग, समावेशन और संदर्भित करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी महोदय मंझनपुर  प्रमोद कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी प्रणाली दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक सरकारी व्यवस्था है जिसमें लगभग 14 लाख केंद्रों के माध्यम से 8 करोड़ से अधिक बच्चों तक नियमित रूप से पहुंच है। देश के इतिहास में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए दिव्यांग बच्चों के स्क्रीनिंग और समावेशन  के लिए यह प्रोटोकॉल लॉन्च किया जा रहा है इसमें प्रारंभिक संकेत एवं लक्षणों के आधार पर बच्चों की जांच एवं पहचान की जाएगी। यह प्रोटोकॉल दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाने के साथ-साथ पूरे समाज को  संवेदनशील बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है। संदर्भ दाता  राजीव कुमार तिवारी (स्पेशल एजुकेटर) एवं श्रीमती मीनू शुक्ला (स्पेशल एजुकेटर) के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सभी बच्चों को उनके विकासात्मक चरण के प्रमुख सूचनाओं में देरी के लिए किस प्रकार मूल्यांकन किया जाए तथा प्रारंभिक संकेत एवं लक्षणों के आधार पर किस प्रकार बच्चों की जांच की जाए इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के द्वारा दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं उनकी सहायता तथा पोषण ट्रैक्टर के माध्यम से बच्चों के प्रगति को ट्रैक करना सुनिश्चित करना है।
इस प्रशिक्षण में 34 को- लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *