Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना के टेंगाई गांव में दो दिन पहले पुआल के अंदर रखे बकरे को निकाल रहे व्यक्ति का विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है । कोखराज थाना के टेंगाई गांव की इन्द्रकली पत्नी बुद्धा लाल ने शहजादपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने पति के साथ गांव के बाहर बने वाडे में रहती है, इन्द्रकली का आरोप है कि मंगलवार की भोर पुआल की बनी बाउंड्री के अंदर बंद बकरे व बकरी को अज्ञात लोग निकालने लगे , आहट सुनकर उसके पति बुद्धा लाल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया । पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है ।