शीतला धाम में आयोजित नेत्र शिविर में 235 लोगों की आंखों की जांच

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा के शीतला धाम स्थित एक धर्मशाला में बृहस्पतिवार को एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री सद्गुरु सेवा ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट द्वारा आयोजित किया गया । शिविर में कुल 235 मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत निःशुल्क 118 मरीजों को चश्मा प्रदान किया गया, जबकि 42 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए परामर्श दिया गया। 90 मरीजों को मुफ्त दवा ड्राफ्ट भी उपलब्ध कराए। जबकि मरीजों को आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया । इस अवसर पर नेत्र परीक्षण अधिकारी डा पंकज गुप्ता , नेत्र जांच अधिकारी डा विनायक मिश्रा , नेत्र सहायक शिवम सिंह , नंद किशोर सहित उनकी टीम ने मरीजों की आंखों का परीक्षण किया। शिविर के संयोजक सर्वेंद्र पंडा , प्रभाकर पंडा व डिंपल पंडा ने निःशुल्क शिविर के आयोजन को एक नेक कार्य बताया। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में धनंजय पुजारी , कृष्णा , जगलाल पंडा के विशेष योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *