Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: हैदराबाद थाना क्षेत्र में सीतापुर ब्रॉन्च नहर से गुरुवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। राहगीरों ने ममरी पुल के पास नहर में शव उतराता देखा, जिसके बाद हैदराबाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने तक शव करीब 300 मीटर आगे बह चुका था। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया और तुरंत गोला सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बेलवा गांव निवासी सर्वेश कश्यप की पत्नी ममता (40) के रूप में हुई है। सीएचसी परिसर में मौजूद परिजन के साथ ग्रामीण। सीएचसी परिसर में मौजूद परिजन के साथ ग्रामीण। ग्रामीणों के अनुसार, ममता के पति सर्वेश उन्हें खुखाय स्थित नहर किनारे एक मंदिर में पूजा के लिए ले गए थे। पूजा के बाद वह अपने काम से नर्सरी चले गए थे। ममता नहर तक कैसे पहुंची, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।कुछ लोगों का अनुमान है कि मंदिर के आसपास बंदरों के हमले के कारण ममता का पैर फिसल गया होगा और वह नहर में गिर गई होंगी। पुलिस ने परिजनों के पहुंचने पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के पति रिटायर्ड फौजी हैं। उनके दो बेटियां मुस्कान (24), मानशी (22) और एक बेटा हिमांशु (20) है, जो लखनऊ में पढ़ाई कर रहा है।थाना हैदराबाद के थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण शव पुल से आगे निकल गया था। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, ताकि सीपीआर के माध्यम से उसे बचाने का प्रयास किया जा सके।