बस-कार की टक्कर:कटहा गांव के पास हुआ हादसा, कार सवार लोग बाल-बाल बचे

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गुरुवार को पढ़ुआ थाना क्षेत्र में निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा कटहा गांव के पास हुआ, जिसमें कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, लुधौरी निवासी प्रीतम पुत्र शालिक राम अपनी कार से घर जा रहे थे। कटहा गांव के पास सामने से आ रही बस से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।कार में कुल चार लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे हटाया, जिससे यातायात सुचारू हो सका। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *