मिड डे मिल के तहत बन रहे खाने मे कोई लापरवाही बर्दाश्त नही, प्रतीक्षा त्रिपाठी

मिड डे मिल की गुणवत्ता चेक करने के लिये दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला तहसील क्षेत्र के निकटवर्ती दो गावों नगरा सलेमपुर व बहेरा के प्राथमिक स्कूलो मे गोला उप जिलाअधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण कर मिड डे मिल के तहत भोजन की गुणवत्ता की जांच की है। इस दौरान उन्होंने खाने की गुणवत्ता व रसोई व बर्तनो की साफ सफाई को ठीक करने एवं रसोइया का निर्देश दिया।  वहां उपस्थित शिक्षक व शिक्षकाओ को बच्चों की उपस्थित बढ़ाने को लेकर निर्देश भी दिये।इसके साथ ही वहां बने मिड डे मिल के भोजन का बच्चो के साथ बैठकर स्वाद भी चखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *