Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: क्षेत्र के नवनियुक्त, वर्तमान व पूर्व सैनिकों के सम्मान में गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्रिस्टल पैलेस मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि नवनियुक्त सैनिकों को स्मृतिचिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसे क्षेत्र की पहली और अनूठी पहल बताया जा रहा है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने कहा कि देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। उनके त्याग और सेवा को सम्मान देकर न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि युवाओं को सेना में शामिल होने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से राष्ट्रप्रेम और सेना के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। समारोह में नवनियुक्त सैनिक संदीप सिंह, राजवीर सिंह, फरदीन, आशीष, अनुज व अंकित, वर्तमान सैनिक मलकीत सिंह सहित कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निघासन चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह, डॉ. एमआर सेठी, डॉ. एनयू खान, पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह, इंद्रदीप सिंह, निरंजन सिंह सहित नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।