Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 में देश में 17वां रैंक, जनपद का नाम किया रोशन
SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड संख्या-02 निवासी विनोद कुमार रौनियर के सुपुत्र किशन कुमार रौनियर ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (आईईएस), यूपीएससी 2025 में देश स्तर पर 17वां रैंक हासिल कर न सिर्फ बढ़नी बल्कि पूरे सिद्धार्थनगर जनपद को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
किशन कुमार रौनियर की प्रारंभिक शिक्षा अमर बाल विद्या मंदिर, जूनियर हाईस्कूल बढ़नी से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, मानीराम (गोरखपुर) से पूरी की। स्नातक की शिक्षा उन्होंने मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय, गोरखपुर से प्राप्त की। स्नातक के बाद उन्होंने लखनऊ में रहकर स्वाध्याय और ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से आईईएस की तैयारी की और यह बड़ी सफलता हासिल की। उनके प्रारंभिक शिक्षा के गुरु श्याम देव यादव ने बताया कि किशन बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वे न केवल अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे, बल्कि विद्यालय स्तर पर भी निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे। शिक्षकों का मानना है कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का आधार बना। इस उपलब्धि पर किशन कुमार रौनियर के मामा शिव जी गुप्ता, मामी डॉ. सरिता गुप्ता, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, मनोज रौनियर, अनोज रौनियर, शम्भू नाथ गुप्ता, पारस गुप्ता, पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरि, संजय जायसवाल, माया देवी, शिक्षक जुग्गीराम राही, जावेद आलम, आशीष देव यादव, पवन जायसवाल, पूर्व वरिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक विजय कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, अजय कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।