स्व कमलेश दादा पूर्व पार्षद की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

PRAYAGRAJ NEWS: पूर्व वरिष्ठ पार्षद स्वर्गीय कमलेश दादा की पुण्य स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वरिष्ठ पार्षद आनंद घिड़ियाल (आनू) की अध्यक्षता में किया गया। सभा का संचालन वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. कमलेश दादा के नगर निगम, प्रयागराज शहर तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके आजीवन योगदान को स्मरण किया। संचालन करते हुए वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने कहा कि कमलेश दादा प्रयागराज को स्मार्ट सिटी बनाने, शहर की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रतिदिन गंगा की सफाई को लेकर सदैव चिंतनशील रहते थे। उन्होंने संगम के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरों को लेकर भी निरंतर समाज को जागरूक किया। सभा के मुख्य अतिथि लोकसेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चोपड़ा ने स्व. कमलेश दादा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यक्तित्व युगों-युगों में जन्म लेते हैं। उनका जीवन जनसेवा, सादगी और निर्भीक विचारों का अनुपम उदाहरण है।उपरोक्त जानकारी कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र प्रवक्ता अनाम स्नेह ने दिया. श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद धर्मराज पटेल,आनंद घिड़ियाल, ब्रह्माप्रकाश तिवारी, श्रीनारायण यादव, जावेद सिद्दकी, घनश्याम मास्टर, फूलचंद यादव, लवलेश सिंह, अनुराधा,वरिष्ठ पार्षद सरताज अहमद, कुसुम लता गुप्ता, चंदन, गुड्डू पंडित, राजू मारकरी, चन्द्र प्रकाश गंगा, दिनेश कुमार गुप्ता (छेदी), संजय पाण्डेय, राम जी केशरवानी, भारत लाल समाजसेवी, डॉ. यशवंत पाल, अमित सिंह,समीर चंदौला, सरोज कुमार योगी जी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *