विद्या भारती शिक्षण संस्थान ने ‘भारत बौद्धिक्स’ पर 21 पुस्तकों का विमोचन किया

JHANSI NEWS: कुलपति की अध्यक्षता में विद्या भारती शिक्षण संस्थान की पहल ‘भारत बौद्धिक्स’ के अंतर्गत कला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित 21 पुस्तकों का विमोचन हुआ। इस अवसर पर विद्या भारती और शिक्षा संस्थान, कानपुर प्रांत के कोषाध्यक्ष एवं प्रांत संयोजक, विनय त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को ‘भारत बौद्धिक्स’ पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा नामित आयोजन समिति के सदस्य डॉ. यतीन्द्र मिश्र, डॉ. अचला पाण्डेय, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. रितु सिंह, श्रीमती गुंजा चतुर्वेदी, डॉ. शम्भू, डॉ. जीतेन्द्र बबेले, भूपेन्द्र मिश्रा, डॉ. अजय सिंह परिहार और जीतेन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *