रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

JHANSI NEWS: थाना जीआरपी झाँसी की टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त राहुल रावत, पुत्र ओमप्रकाश रावत, निवासी ग्राम करही, थाना करैरा, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश, के कब्जे से दो एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों मोबाइल की अनुमानित कीमत 30,000 बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना जीआरपी झाँसी में दो अलग-अलग मामले में मुकदमा पंजीकृत है । पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास जांचाधीन है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों से मोबाइल फोन चोरी करता था। गिरफ्तारी टीम में प्र0नि0 रावेन्द्र कुमार मिश्र, उ0नि0 अखिलेश राय, उ0नि0  शिवस्वरुप, का0 आशीष कुमार, और का0 अनिल कुमार।पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देश पर यह कार्रवाई लगातार चल रहे अभियान के तहत की गई है, ताकि चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *