Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि 19 दिसम्बर से प्रारम्भ हो रहे शीतकालीन सत्र में ही राज्य निर्माण का प्रस्ताव विधानमण्डल से पारित कराकर संसद को भेजा जाए, जिससे राज्य निर्माण की प्रक्रिया को गति मिल सके. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज रावत ने कहा कि बुन्देलखण्ड की अपनी समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास, विशिष्ट फसलें और अपार खनिज संपदा होने के बावजूद अब तक इस क्षेत्र के साथ न्याय नहीं किया गया। चाहे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती हों या अखिलेश यादव, सभी सरकारों ने बुन्देलखण्ड की भावनाओं को केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया, लेकिन राज्य निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा कार्यकाल है तथा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश—दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। ऐसे में दोनों सरकारों को ईमानदारी से बुन्देलखण्ड के विकास के लिए राज्य निर्माण का प्रस्ताव पारित कर संसद को भेजना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता राज्य निर्माण की घोषणाओं को झूठा व खोखला मानेगी और स्वयं संघर्ष कर सरकार को राज्य निर्माण के लिए बाध्य करेगी। इस अवसर पर राकेश सुरौठिया, वी.के. शर्मा, अमित यादव, राजकुमार शर्मा, एन.पी. सिंह, आशुतोष द्विवेदी, अजय मिश्रा, प्रभात रावत, आनंद मुद्गल, प्रद्युम्न मिश्रा, राजीव ओझा, राजेन्द्र मिश्रा, राजेश तिवारी, आनंद तिवारी, रघुनंदन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।