Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

(ऑपरेशन उपरान्त सभी को फ्री चश्में भी दिये गये)
JHANSI NEWS: बुंदेलखंड मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में संरक्षक सेवा निवृत प्रशासनिक अधिकारी पी के अग्रवाल की अध्यक्षता मेजर डॉ एम सी अग्रवाल के निर्देशन में रति नेत्र चिकित्सालय में आज शिविर के अन्तिम दिवस सभी एक सौ एक मोतियाबिंद रोगियों के निःशुल्क उपचार उपरान्त उन्हें काले चश्में प्रदान करते हुए आवश्यक निश्चित सावधानियों से अवगत कराया गया।त्रिदिवसीय शिविर में परीक्षण एवं निःशुल्क ऑपरेशन उपरान्त आवश्यक हिदायतें देते हुए डॉक्टर्स की टीम ने अपने को लक्ष्य प्राप्ति पर हर्ष जताया व ईश्वरीय कार्य में अपने को संलग्न कर स्वयं धन्य हुये। भविष्य में भी अपनी माता के परिनिर्माण दिवस पर आम जन की सेवा करने हेतु संकल्प लिया। समापन के अवसर पर समाज सेवी देवप्रिया उकसा , अशोक अग्रवाल काका , कमलेश मोदी , व डॉक्टर्स की टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे व सभी को चश्में प्रदान किये। ऑपरेशन उपरान्त सभी नेत्र रोगियों ने नई रोशनी पाकर प्रसन्नचित मुद्रा में गंतव्य को प्रस्थान किया। सुनीता अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।