Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उरई रेलवे स्टेशन व जिला अस्पताल सहित प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाएं परखी, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
JALAUN NEWS: शीतलहर एवं बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद में संचालित रैन बसेरों एवं अलाव की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उरई रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल परिसर तथा जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर ठंड से बचाव हेतु किए गए इंतजामों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गर्म पानी, बैठने व सोने की समुचित सुविधा सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं, जिससे वहां ठहरने वाले जरूरतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशों के क्रम में जरूरतमंद, बेसहारा एवं राहगीरों को कंबल वितरित किए और कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को खुले में रात बिताने के लिए मजबूर न होना पड़े, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अलाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने, लकड़ी की समय पर आपूर्ति तथा स्थलों पर निरंतर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सदर तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।