राज्य विज्ञान प्रदर्शनी मे अनिल निलय व ईशान को प्रदेश मे प्रथम स्थान

PRATAPGARH NEWS: 53 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता मे राजकीय हाईस्कूल सराय आनादेव के विज्ञान शिक्षक अनिल कुमार निलय व माॅडर्न साइंस इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिक ईशान शुक्ला को प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 16 दिसम्बर 2025 से 19 दिसम्बर 2025 तक वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वीन्स इंटर काॅलेज वाराणसी मे किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक राज्य विज्ञान संस्थान प्रयागराज अनिल कुमार चतुर्वेदी रहे। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर,सीनियर व शिक्षक संवर्ग मे किया गया। शिक्षक संवर्ग मे हरित ऊर्जा उपविषय पर अपना शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्श ऊर्जा गान प्रस्तुत करते हुए अनिल निलय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।निलय पाँचवी बार राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर रहे थे एवं इससे पूर्व 2019 मे भी प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। सीनियर संवर्ग मे माॅडर्न साइंस इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिक ईशान शुक्ला ने उभरती हुई प्रौद्योगिकी मे प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निलय व ईशान शुक्ला की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बधाई देते हुए कहा कि दोनों ने जनपद व माध्यमिक शिक्षा विभाग का मान बढ़ाया है।प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह व विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय गुप्ता, पीटीए अध्यक्ष केदार सिंह आदि ने विद्यालय के विज्ञान शिक्षक की उपलब्धि की सराहना किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए शुभकामना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *