विशाल भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु, चखा प्रसाद

PRATAPGARH NEWS: लालगंज क्षेत्र के रामपुर बावली स्थित आनन्द नगर तिराहे पर चल रहे शिवशक्ति महायज्ञ व श्रीराम कथा के विश्राम के उपरान्त गुरूवार की शाम विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमे हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भण्डारे के बीच भजन संकीर्तन में भी श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक प्रयागराज से पधारे आचार्य धीरेन्द्र जी महराज ने कहा कि कलियुग में भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होने कहा कि सच्ची भक्ति से भगवान श्रीराम की आराधना करने से मनुष्य के व्यक्तित्व में सदाचार व मर्यादा की मजबूती मिलती है। वहीं भगवान की भक्ति जीवन में सुख समृद्धि व शांति भी लाती है। आयोजन समिति के आद्या प्रसाद मिश्र, छोटे, शीलू तिवारी, धर्मेन्द्र चौबे, जितेन्द्र शुक्ल, सौरभ द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी ने देर रात तक चले भण्डारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। क्षेत्र के मोहन लाल चौबे, पुल्लू शुक्ल, नागेश जायसवाल, सुरेश चौरसिया, सत्यांशु त्रिपाठी, बड़ेलाल फौजी, हितेश शुक्ल आदि श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *