Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मुहिम में शहीदों को अर्पित की गयी पुष्पांजलि
LUCKNOW NEWS: काकोरी काण्ड के अमर शहीद पं. रामप्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह की शहादत को लेकर शुक्रवार को आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत हाईकोर्ट परिसर में एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश एवं प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। एफ ब्लाक में हुई विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अवध बार एसोसिएसन के पूर्व महासचिव पं. रामसेवक त्रिपाठी ने कहा कि बलिदानियों ने देश को आजाद कराने के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया। उन्होने कहा कि आजादी के मूल्यों को संरक्षित रखने में अधिवक्ताओं को जागरूक भूमिका का निर्वाहन करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता तरूण कुमार मिश्र व संचालन अधिवक्ता विशाल शर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम में एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने न्याय के क्षेत्र में योगदान के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता बालकेश्वर श्रीवास्तव, विजय प्रकाश पाल, वर्षा रानी श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ0 आरएस पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता एसबी पाण्डेय, कोमल गुप्ता, कामना पाण्डेय, प्रगति सिंह को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन मण्डलीय अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तव राजा, गिरीशचंद्र मिश्र, सौरभ शुक्ल, विपिन मिश्र, उपेन्द्र कुमार अवस्थी, देशरत्न तिवारी, राजेन्द्र त्रिपाठी, महेन्द्र शुक्ला, आलोक त्रिपाठी, योगेन्द्र शर्मा, अंशुल श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता रहे।