Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: मारपीट धमकी व तोडफोड की घटना में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के दांदूपुर पड़ान गांव की अमरावती गौतम पत्नी सालिकराम गौतम का आरोप है कि बीते दो नवंबर की सुबह जमीन विवाद को लेकर गांव के अरूण, अखिलेश पुत्रगण सदल गौतम तथा आकाश पुत्र हरिकेश व सरल पुत्र रामलाल ने एकराय होकर पीड़िता व उसके पुत्र विपिन कुमार, रंजीत तथा भतीजे अविनाश पुत्र राजकुमार को मारापीटा। आरोपियो ने घर में घुसकर तोडफोड किया व जानलेवा धमकी दी। मामले मे कार्रवाई न होने पर पीडिता ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगायी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।