शांति भंग में 12 गिरफ्तार तथा 8 वांछित/वारंटी पकड़े गए

FATEHPUR NEWS: जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति भंग की आशंका के चलते तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती की गई। शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें थाना ललौली से 1, थाना बकेवर से 4, थाना थरियांव से 1, थाना कोतवाली से 4 तथा थाना हुसैनगंज से 2 अभियुक्त शामिल हैं। तथा अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना असोथर से 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त थाना बकेवर से 1 वांछित तथा थाना कोतवाली से 1 वारंटी अभियुक्त को भी पुलिस ने पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 2 वाहनों से 2,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया, 55 वाहनों का चालान किया गया तथा एक वाहन को सीज किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों, वांछित अपराधियों और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *