Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: राजकीय हाई स्कूल लौधना में शुक्रवार को विद्यालय वार्षिकोत्सव के कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ रामधीरज शुक्ल प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल स्कूल अमीरतापुर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में डॉ शुक्ल ने कहा कि अब समय है कि हमारे विद्यालय नई तकनीकी के साथ शिक्षा को आगे लें जॉय तभी हम विकसित राष्ट्र का सपना पूरा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक छोटे छोटे छात्र समूह बना कर उनकी कठिनाइयों को चिन्हित करें व उसका समाधान कराएं।छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए डॉ शुक्ल ने कहा कि अब बोर्ड परीक्षा निकट है अतः सभी छात्र समय प्रबंधन के साथ प्राथमिकता तय करते हुए पढ़ाई करें। परीक्षा को अवसर के रूप में ले और तनाव रहित हो कर अध्ययन करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद अहमद सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराना हमारी और हमारे शिक्षकों की मूल भूत जिम्मेदारी है जिसके प्रति हम सजग हैं , हमारा विश्वास है कि हमारे विद्वान शिक्षक पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे, विद्यालय में खेल, पढ़ाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी सभी ने मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ अश्वनी कुमार द्विवेदी ने किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा सिंह प्रधानाचार्य,रेणु पाल प्रधानाचार्य, राकेश सिंह, पंकज सिंह, विनीत सिंह, सहित क्षेत्र के गणमान्य जन व विद्यालय के शिक्षक लवलेश कुमार, अमिता सिंह आदि उपस्थिति रहे। अंत में राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।