आमजन  की समस्याओं का समाधान ही पहली प्राथमिकता जितेंद्र सोनकर

KAUSHAMBI NEWS: जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को क्षेत्र से आए नागरिकों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक पत्राचार कर उन्हें शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख  जितेंद्र सोनकर ने कहा कि जनसेवा और जनकल्याण के प्रति उनका संकल्प सतत एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।जनसुनवाई में सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *