Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम के एक मोहल्ले में ननिहाल में रह रहा एक किशोर घर से बिना बताए कही निकल गया , परिजनों के खोजबीन के बाद भी किशोर का पता न चलने पर पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर के रहने वाले वसीक अहमद पुत्र सफीक अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी शुदा बेटी घर में रहती है जिसके साथ उसका पुत्र जाबाज पिछले तीन माह से यही रहता था , पीड़ित ने बताया कि डांट फटकार के बाद उसका पोता कही चला गया है खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला।