भैंस चोरी के आरोप में चार के विरुद्ध नामजद मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के शमशाबाद गांव में तीन दिन पहले आए चोरों ने तीन भैंस चोरी कर भाग गए , पशु पालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली के शमशाबाद निवासी राहुल यादव पुत्र मुन्ना लाल ने पुलिस को शिकायती पत्र ने देकर बताया कि 16 दिसंबर की रात उसके घर के बाहर तीन भैंस बंधी थी , इस दौरान चोरों ने भैंस को खोलकर फरार हो गए , शोर गुल सुनकर उठा तो देखा तो भैंस गायब है । पशुपालक की शिकायत पर पुलिस ने करारी के तुर्ती पुर निवासी मो फिरोज , दिलशाद , रहीमपुर मोलानी निवासी गुड्डू व सराय अकील के रानीपुर निवासी मो अनस सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *