नगर पंचायत अध्यक्ष ने व्यापारियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय सभागार में शुक्रवार को नगर के व्यापारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई।नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी की अध्यक्षता व अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित बैठक में नगर के व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया।बैठक में साफ-सफाई, सीसी रोड, शौंचालय, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आदि पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी ने कहा कि नगर क्षेत्र के व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन प्रतिबद्ध है।समस्याओं के निस्तारण का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।इस बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केशरवानी, नीरज साहू, शिवशंकर केशरवानी, श्यामू अग्रहरि, उमेश पटेल, दिरगज मौर्य, अंकित केशरवानी, तनिष्क केशरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *