Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: बीजपुर क्षेत्र की अंग्रेजी माध्यम की शिक्षण संस्था डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा का भव्य तरीके से शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों के करतल ध्वनि के मध्य एनटीपीसी रिंहद के परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव ने खेल ध्वजारोहण के उपरांत मशाल प्रज्वलित कर दौड़ के प्रतिभागी शनि देवल को मशाल सौंप दिया। तत्पश्चात स्पोर्ट्स कैप्टन तनुजा त्रिपाठी ने सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलवाई। प्राचार्य राजकुमार के स्वागत संबोधन के बाद छात्राओं ने स्वागत नृत्य, योगा एवं राजस्थानी झूमड़ के द्वारा अतिथियों एवं अभिभावकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव ने वार्षिक खेल उत्सव प्रारंभ करने की उद्घोषणा की। इस अवसर पर धन्वंतरि चिकित्सालय की महाप्रबंधक मोनीषा कुलश्रेष्ठ, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अपर महाप्रबंधक राजेश बोई पोई, सीआईएसएफ के एसिस्टेंट कमांडेंट आलोक कुमार चौधरी, केंद्रीय विद्यालय के लालसा साह, ममता साह एवं संट जोसेफ विद्यालय के प्राचार्य रोनाल्ड नरोरा एवं अभिभावक प्रतिनिधि स्नेहलता पाटिदार तथा विभिन्न अखबारों से संबंधित पत्रकारगण डीएस त्रिपाठी,रामबली मिश्रा, राम जियावान गुप्ता, राम प्रवेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, विशाल गुप्ता, प्रवीण कुमार, सिद्धार्थ गुप्ता आदि की उपस्थिति में खेल उत्सव “स्पर्धा” का शुभारंभ हुआ। जलेबी दौड़ के विजयी प्रतिभागियों सईद खान, आयुष, सुजीत एवं स्पून दौड़ के विजयी प्रतिभागी अस्मिका, वंशिका, आराध्या गुप्ता तथा पचास मीटर दौड़ एलकेजी के विजयी प्रतिभागी अद्विका, अर्शिता, ऊर्वी एवं सौ मीटर दौड़ में कक्षा छठी से आठवीं तक के जेम गर्ल्स के विजयी प्रतिभागी रंजू कुमारी, काजल एवं सुमंती को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।