Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: सेमफोर्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव “पालनहार” 2025 का आयोजन 21 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से बसही मीरजापुर स्थित विद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रबंधक विवेक बरनवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा० दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य पिछड़ा आयोग (राज्य दर्जा प्राप्त) मंत्री सोहन श्रीमाली, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुंदर केसरी और सम्मानित अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर सिंह उपस्थित रहेंगे। विद्यालय की प्रबंधिका शिप्रा बरनवाल ने वार्षिक उत्सव “पालनहार” 2025 की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय द्वारा विशेष छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत पहले से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी के दूसरे भाई-बहन के प्रवेश लेने पर प्रवेश शुल्क में शत प्रतिशत छूट के साथ अन्य कई लाभ प्राप्त होंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या नटवा शाखा श्वेता मेहरोत्रा खत्री और प्रभारी प्रधानाचार्य बसही शाखा संतोष कुमार सिंह भी मौजूद थे।