भारत नेपाल सीमा के बॉर्डर पर पहुंचे सीएमओ, पोलियो बूथ पर स्वयं बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

सीएमओ बोले- शीत लहर के दृष्टिगत सीएचसी पर मरीजों के लिए बनाए गए हैं रैन बसेरे, हीटर व ब्लोअर की भी है व्यवस्था
LAKHIMPUR KHERI NEWS: लखीमपुर खीरी अचानक बड़ी ठंड के दृष्टिगत बढ़ाई गई स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षक को शुक्रवार की सुबह सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया पहुंच गए, जहां उन्हें अधीक्षक डॉ भरत सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। इसी के साथ उन्होंने पीएचसी गोरीफंटा का भी निरीक्षण किया। भारत-नेपाल  सीमा पर बनाए गए पोलियो बूथ का भी उन्होंने निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने कुछ बच्चों को स्वयं पोलियो की दवा पिलाई। इस दौरान एसएसबी के अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हुआ है। ठंड के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ठंड से निपटने के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों को सुविधा दी जा रहीं हैं। इसी के दृष्टिगत उन्होंने सीएचसी पलिया का निरीक्षण किया है, जहां पर अधीक्षक डॉ भरत सिंह सहित फिजिशियन डॉ अजीत सिंह, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, एएनएम व अन्य स्टाफ मौजूद मिला। इस दौरान उन्होंने प्रसूता महिलाओं से दी जा रही डाइट के बारे में जानकारी की। पलिया सीएचसी पर रैन बसेरा भी बनाया जा चुका है। हीटर व ब्लोअर की व्यवस्था भी वार्डों में की गई है। पीएचसी गोरीफंटा पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अब्बास, सीएचओ व अन्य ड्यूटी स्टॉप मौजूद मिला। बॉर्डर क्षेत्र में हृदय संबंधी रोगों के दृष्टिगत ईसीजी सुविधा भी दी जा रही थी। इसके बाद वह भारत नेपाल सीमा पर बनाए गए अस्थाई पोलियो बूथ पहुंचे जहां पर उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उनके साथ एसएसबी के अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देश की सीमाएं सिर्फ एक दूसरे को जोड़ती ही नहीं, अपितु रोजी-रोटी का रिश्ता भी निभा रही है। ऐसे में बॉर्डर पर बनाया गया पोलियो का यह बूथ दोनों ही देश के बच्चों को पोलियो की बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *