पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सिंगाही थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिंगाही थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया। वारण्टी अभियुक्त शाहिद अली पुत्र साबिर अली नि० ग्राम बेनीपुरवा थाना सिंगाही जनपद खीरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जो काफी समय से वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। शुक्रवार को उपनिरीक्षक केसी तिवारी ने अपनी टीम के साथ उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल पोपिल बंसला और कांस्टेबल कुलदीप यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *