डॉ. लाल पैथलैब्स कलेक्शन सेंटर का भव्य उद्घाटन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मैगलगंज में आज स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देते हुए डॉ. लाल पैथलैब्स कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह उद्घाटन 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्री इन्द्रजीत सिंह चौहान, एस.एच.ओ., कोतवाली मैगलगंज (खीरी)। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. लाल पैथलैब्स टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सद्दाम अहमद द्वारा किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लाल पैथलैब्स के खुलने से मैगलगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वसनीय, सटीक और समय पर जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *