Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शुक्रवार को थाना कोतवाली सदर पुलिस मु0अ0सं0 1061/2025 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस से सम्बन्धित एक नफर वॉछित अभियुक्तगण 1. खुर्शीद उर्फ एहितसाम अली पुत्र रियासत अली उम्र 21 वर्ष निवासी नौरंगाबाद (मन्सूरी मोहल्ला) थाना कोतवाली सदर खीरी 2. अयान पुत्र साजिद खान उम्र 21 वर्ष महाराजनगर थाना कोतवाली सदर जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1061/2025 धारा 103 (1)/61 (2) बीएनएस वादी सीबू पुत्र इकबाल निवासी ग्राम बेहननपुरवा थाना पलिया जिला खीरी की तहरीरी सूचना के आधार पर वादी के भाई अहमद जहान उर्फ आश की साजिश के तहत हत्या कर शव को फन मॉल के पीछे पटेल नगर मैदान में फेंक देने के सम्बन्ध में अभि० गण खुर्शीद, अयान आदि विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह थाना कोतवाली सदर द्वारा की जा रही है विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक अहमद जहान का काफी समय से प्रेम प्रसंग खुर्शीद उर्फ एहितसाम अली की बहन साबिहा से चल रहा था जिससे अहमद जहान उर्फ आशू चोरी छुपे मिला करता था जिससे उसका भाई खुर्शीद उर्फ एहितसाम अली नारज था दिनांक 17.12.2025 को व अहमद जहान उर्फ आशू अभियुक्त की बहन से मिलने आया जिसे लेकर होटल दा ला ग्रेस में गया जब साबिहा व अहमद जहान होटल से बाहर आ रहे थे तो अभियुक्त खुर्शीद द्वारा दोनो को देख लिया गया व उनके पीछे लग गया जब अहमद जहान साबिहा को छोड़ने मोहल्ला नौरगाबाद पहुँचा तो वहा मोड़ पर एक चॉट के ठेले पर दोनो चाँट खाने लगे साबिहा का भाई खुर्शीद उर्फ एहितसाम अली अपने दोस्त आयन के साथ वहां पहुंचा और मृतक को यह कह कर अपने साथ बैठा लिया की तुम मेरी बहन से बात करते हो चलो बैठ कर शादी की बात करते है फिर तीनो लोग मोटर साइकिल से पटेल नगर ग्राउन्ड में चले गये खुर्शीद उर्फ एहितसाम अली ने उससे कहा की साले तुम मेरी बहन से बात करते हो मैंने तुम से कई बार मना किया था लेकिन तुम नहीं माने इतना कहकर खुर्शीद ने अपना तमंचा निकाला और लोड करने लगा यह देखकर अहमद जहान उर्फ आशु वहां से भागने लगा जिसे आयान ने पकड़ लिया और खुर्सीद ने अहमद जहान के सिने पर सटा कर तंमचे से सीधी गोली मार दी जिससे अहमद जहान की मृत्यु हो गयी और वह वहां से भाग गये। आज दिनाक 19.12.2025 को ड्रग्स निर्माणाधीन फैक्ट्री ग्राम रंगीलानगर से दोनो की गिरफ्तारी टीम द्वारा की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त खुर्शीद उर्फ एहितसाम अली पुत्र रियासत अली उम्र 21 वर्ष निवासी नौरंगाबाद (मंसूरी मोहल्ला) थाना अयान पुत्र साजिद खान उम्र 21 वर्ष महाराज नगर थाना कोतवाली सदर जिला खीरी गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी व कर्म० गण का नाम प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह कोतवाली सदर खीरी उप निरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय कोतवाली सदर खीरी उप निरीक्षक डिम्पल कुमार कोतवाली सदर खीरी हेड कांस्टेबल अनिल जायसवाल कोतवाली सदर खीरी कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार कोतवाली सदर खीरी
कांस्टेबल शशिकान्त कोतवाली सदर खीरी।