राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम की खंड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान रॉव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

LAKHIMPUR KHERI NEWS: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान रॉव की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र  मितौली के प्रांगण में किया गया। जिसमें प्रथम सत्र में छात्राओं द्वारा बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर की प्रतियोगिता कराई गई व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी कराई गई। इसके उपरांत बच्चों के भोजन की व्यवस्था की गई द्वितीय सत्र में चयनित 25 विद्यार्थियों को पांच-पांच विद्यार्थियों के समूह बनाकर भौतिकी प्रश्नोत्तरी कराई गई। जिसमें चयनित पांच विद्यार्थी जनपदीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । उक्त कार्यक्रम में आरपी टीम में अनिल गौड़,मनोज श्रीवास्तव, बुद्ध प्रिय गौतम एवं शिक्षक साथियों में प्रशांत कुमार, बृजेंद्र प्रताप सिंह, आशीष अवस्थी, विमल वर्मा, वीरेश वर्मा, रामनिवास वर्मा, आनंदपाल, लोकेंद्र शुक्ला, राजीव कुमार, सुनील कुमार, अमित मिश्रा, अमित शर्मा, श्वेता मिश्रा, पूर्णिमा कैथवार, पूनम, रुचिराज, सुषमा सहित बी आर सी स्टॉफ व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।यहजानकारी मीडिया प्रभारी मुनेश कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *