Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: योगी सरकार की रोजगारपरक एवं सामाजिक समावेशन की नीति को धरातल पर उतारते हुए बी०पी०एल० परिवारों के युवाओं के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज, लखनऊ में किया गया। इस रोजगार मेले का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। आयोजित रोजगार मेले में कुल 10 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 327 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार उपरांत कंपनियों द्वारा 137 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए, जिससे चयनित युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस अवसर पर एम०ए० खान, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में 10 कंपनियों की सहभागिता रही, जिनके माध्यम से 327 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया तथा 137 अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक जॉब ऑफर प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने उपस्थित कंपनियों से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने चयनित एवं प्रतिभागी अभ्यर्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे अपने कार्यस्थल पर संस्थान एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।