Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित अटल स्मृति जन्म शताब्दी वर्ष 2025 कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अटल ने पोखरण परीक्षण पर भारत को परमाणु शक्ति से सम्पन्न किया और उस दौरान वे विदेशी ताकतों के सामने न झुके और न रुके। देश में सड़कों का जाल अटल के कार्यकाल में शुरू हुआ। उनका जीवन मां भारती के लिए समर्पित था। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने सत्ता पक्ष का देश हित के मुद्दों पर साथ दिया और आज विपक्ष के लोग बाहर विदेशों में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। अटल जी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अटल स्मृति जन्म शताब्दी वर्ष से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि अटल के जन्म दिवस (25 दिसंबर) की पूर्व संध्या यानि 24 दिसंबर को भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव, 25 तारीख को महानगर के सभी 1216 बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 25 से 31 दिसंबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत 27 तारीख को उत्तरी, 28 को शहर उत्तरी व 29 तारीख को शहर पश्चिमी में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा होगी। 25 दिसंबर को भाजपा कार्यालय में अटल जी के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उसी दिन कार्यालय में काव्य पाठ का आयोजन भी शाम 3 बजे किया जाएगा। 31 दिसंबर को स्कूल कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। आभार ज्ञापन महानगर महामंत्री वरुण केसरवानी ने दिया। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, प्रभा शंकर पांडेय, रमेश पासी, राजेंद्र मिश्र, विनोद प्रजापति, विवेक अग्रवाल, आनंद दुबे, देवेश सिंह, शशि वार्ष्णेय, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, मनु चावला, साहिल अरोड़ा, राम जी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।