Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-मोहम्मद यूनुस स्मृति टी-20 क्रिकेट की विजेता वसीयाबाद यूथ एकादश की टीम
PRAYAGRAJ NEWS: वसीयाबाद यूथ एकादश ने द हरिकेन हजार्ड्स को 63 रन से हराकर मोहम्मद यूनुस खान स्मृति टी-20 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में वसीयाबाद यूथ एकादश ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन (मोहम्मद खालिद 55, दानिश अली 50, रवींद्र आनंद व इमरोज़ अली 36-36, एमन सिद्दीकी 21 नाबाद, शिवम अरोड़ा 2/40, ऋषभ मिश्रा, सैफ अहमद व पीके पाठक एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में द हरिकेन हजार्ड्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन (आजाद खान 51, आकाश श्रीनेत्र 37, विनीत तिवारी 27, लाइक नेहाल 3/18, अजय यादव 3/34, रवींद्र आनंद 1/24) ही बना सकी। मैच के बाद नुसरत सलमान, कलीम खान, कौसर खान ने पुरस्कार वितरित किये। ऋषभ मिश्र को बेस्ट बैटर, मजहर इकबाल को बेस्ट बॉलर, गौरव मध्यान को बेस्ट फील्डर और रवींद्र आनंद को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव यूसुफ खान ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मोहम्मद अनवार, मोहम्मद जैद, अजमल व अंजर खान खालिद, सबाउद्दीन आदि उपस्थित रहे।