Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
विश्वदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष, पवन मिश्र जिला संगठन मंत्री,विनोद कुमार जिला सोशल मीडिया प्रभारी,बसंत सरोज जिलामंत्री घोषित
PRATAPGARH NEWS: टीम अटेवा प्रतापगढ़ की कोर कमेटी के सम्यक विचारोपरांत निम्न साथियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं। विश्वदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष,श्री पवन मिश्र जिला संगठन मंत्री,बसंत सरोज जिला मंत्री, विनोद कुमार जिला सोशल मीडिया प्रभारी इसी के साथ कालाकांकर ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार करे हुए पूनम पाण्डेय संयोजिका,जितेन्द्र सिंह सोशल मीडिया प्रभारी आप सभी से आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि अपने-अपने नवीन दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।संगठन मजबूत होगा, तो संघर्ष और प्रभावी होगा. सी.पी.राव जिलाध्यक्ष ने नये साथियों के पद की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है।
विनय प्रताप सिंह जिला महामंत्री ने नये पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आंदोलन को और शशक्त करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम मे पार्वती विश्वकर्मा,अखिलेश कुमार, सुरजीत कुमार,कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।