Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय चिल्ला शहबाज़ी के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों से बेहतर सहयोग समन्वय के साथ विद्यालयों के बीच पारस्परिक सकारात्मक व सहयोगात्मक वातावरण सृजन करने के उद्देश्य से शनिवार को बच्चों को मधु वाचस्पति इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड कॉलेज में युग्मन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान अकादमिक और सहपाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियां, विचारों, दृष्टिकोण ,शिक्षण विधियां, तकनीक की पहचान, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाएं, फार्मास्यूटिकल प्रयोगशाला व कौशल विकास के विभिन्न कार्यों का विस्तृत अनुभव, पीयर लर्निंग और ग्रुप लर्निंग के साथ शिक्षकों व बच्चों को अपने विचारों को साझा करने व सीखने का सुअवसर प्राप्त हुआ। कॉलेज के निदेशक शिव प्रकाश गौतम व समस्त स्टाफ का बच्चों को जानकारी के लिए सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।बच्चों के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह, शिक्षिका यूसरा राशिद अंसारी, दीपा गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, अंजली शर्मा, उत्तम सिंह, मनीषा सिंह व रसोइया सुशीला देवी सहित सभी शिक्षकों का सहयोगात्मक सहयोग प्रदान किया।