Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
नहर की टेल और किसानो के खेत तक पहुंचना चाहिए नहर का पानी:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के द्वारा किसानो के हित में किए जा रहे लगातार जमीनी संघर्ष और धरना प्रदर्शन के परिणामस्वरूप करारी माइनर नहर में पानी आ गया है। नहर में पानी आने से क्षेत्रीय किसानो ने खुशी जताई और गदगद हुए। गौरतलब है कि करारी माइनर नहर समेत जिले की तमाम नहरों में पिछले काफी समय से पानी नहीं आ रहा था जिससे सिंचाई के अभाव में किसानो की फसलों का नुकसान हो रहा था। इस समस्या को लेकर समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में जिला मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किया गया था और नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग उठाई गई थी जिसके परिणामस्वरुप सिंचाई विभाग के द्वारा नहरों में पानी छोड़ा गया है। नहर में पानी आने से क्षेत्रीय किसानो को खुशी हुई है और किसान गदगद हैं। शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन चौराहा पर समर्थ किसान पार्टी नेता अजय सोनी कई किसानो के साथ नहर में पानी आने का स्थलीय जायजा लिया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में आयोजित हुए धरना प्रदर्शन के परिणामस्वरूप करारी माइनर नहर में पानी छोड़ा गया है। इस अवसर पर अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग किया कि नहर का पानी नहर के टेल तक और किसानो के खेत तक पहुंचना चाहिए। आगे कहा कि कुलाबे और नालियों की दुर्दशा और जर्जर स्थिति के कारण किसानो के खेत तक पानी नहीं पहुंच पाता जिससे किसानो को नहर के पानी का समुचित लाभ नही मिलता। इसी के साथ अजय सोनी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन कौशांबी से नहरों की जर्जर और दुर्दशा की शिकार नालियों एवं कुलाबो की मरम्मत और पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर राजेश दिवाकर, रामबाबू गौतम, दीपक कुमार, उमेश शर्मा, संजीव वर्मा, महेंद्र कर्मा सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।