पीड़ित का आरोप पीडब्ल्यूडी ने भूमिधरी पर जबरन बनाया सड़क, डीएम से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के अनेठा का मजरा चक एमापुर निवासी हेमराज पुत्र महेश्वरी ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मानिकपुर रज्जूपुर में उसकी भूमिधरी जमीन है, हेमराज का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार की मनमानी द्वारा उसकी जमीन में सड़क निर्माण करा दिया गया है , पीड़ित के मुताबिक कई बार तहसील में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्यवाही की मांग की है , डीएम ने एसडीएम सिराथू को जांचकर कार्यवाही के आदेश दिए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *